लेखक परिचय नमन कौशिक(कवि नमन भारत) का जन्म 23 जुलाई 2003 को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के ग्राम रेवन (मऊरानीपुर) में हुआ। माता जी– श्रीमती सुषमा जी शिक्षिका हैं और पिता –श्री हेमंत कौशिक व्यवसायी। नमन की आरंभिक शिक्षा गाँव में हुई, तत्पश्चात झांसी के भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर से विज्ञान वर्ग में 12वीं उत्तीर्ण की। इन्होंने BBA (Hons) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से स्नातक किया और वर्तमान में MBA में अध्ययनरत हैं। साहित्य और शतरंज के प्रति विशेष अनुराग है। वे एक FIDE रेटेड शतरंज खिलाड़ी व प्रशिक्षक हैं। "कवि नमन भारत" के नाम से लिखते हुए इन्होंने अपनी पहली काव्य-संग्रह "अंतर्द्वंद्व" प्रकाशित की, जिसे पाठकों से सराहना मिली। यह उनकी दूसरी पुस्तक है, जो जीवन के अनुभवों और ध्यान से प्रेरित है। लेखन पथ पर उन्हें विशेष प्रेरणा उनके मामा – श्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी से प्राप्त हुई। नमन का लेखन संवेदना, साधना और आत्मचिंतन का संगम है।