इस जीवन - यात्रा में हम सब अनेक सुखद एवं दुखद अनुभूतियों से गुज़रते हैं। हर अनुभव हमें कुछ न कुछ देकर ही जाता है। कभी हँसी , कभी अश्रु और कभी शिक्षा। हमारे आसपास के वातायन में घटने वाली घटनाएँ , जीवन अवधि में मिलने वाले लोग , सुनी हुईं और पढ़ी हुईं तमाम बातें मानस - पटल पर अपना अमिट प्रभाव छोड़ती हैं । कुछ अनुभूतियाँ इतनी सशक्त होती हैं कि ह्रदय-तल पर मानो बीज रूप में स्थापित हो जाती हैं