Author Info
नागार्जुन - जन्म : 1911 ई. ग्राम तरौनी, ज़िला दरभंगा (बिहार)। परम्परागत प्राचीन पद्धति से संस्कृत की शिक्षा। सुविख्यात प्रगतिशील कवि-कथाकार स्वभाव से आवेगशील। राजनीति और जनता के मुक्ति-संघर्षों में सक्रिय और रचनात्मक हिस्सेदारी। हिन्दी के अतिरिक्त मैथिली, संस्कृत और बंगला में काव्य-रचना। मैथिली काव्य-संग्रह 'पत्रहीन नग्न गाछ' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित। हिन्दी कविता के लिए मध्य प्रदेश शासन द्वारा 'मैथिलीशरण गुप्त' सम्मान और समूची साहित्य-साधना के लिए उ.प्र. द्वारा ‘भारत-भारती' पुरस्कार, बिहार सरकार द्वारा 'राजेन्द्र शिखर' सम्मान से सम्मानित।