Author Info
रेखा सेठी, प्रतिष्ठित आलोचक, सम्पादक तथा अनुवादक हैं। उनकी कुल अट्ठारह पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें प्रमुख हैं- स्त्री-कविता : ‘पक्ष और परिप्रेक्ष्य’ तथा स्त्री-कविता : ‘पहचान और द्वन्द्व’; विज्ञापन : ‘भाषा और संरचना’, ‘विज्ञापन डॉट कॉम’, व्यक्ति और व्यवस्था : स्वातन्त्र्योत्तर हिन्दी कहानी का सन्दर्भ, A Place Called Home : Stories by Susham Bedi (सह-सम्पादित), Krishna Sobti: A Counter Archive (सह-सम्पादित), ‘निबन्धों की दुनिया: प्रेमचन्द’ (सम्पादन), ‘समय की कसक’ (अनूदित) आदि। उनके प्रकाशित शोध-पत्रों, साहित्यिक आलेखों, अनुवादों आदि की संख्या सौ से अधिक है।
उन्होंने अनेक राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया तथा शोध-पत्र प्रस्तुत किये। वर्ष 2023 में उन्हें एक सप्ताह के रेज़िडन्सी प्रोग्राम के लिए अमेरिका स्थित ड्यूक विश्वविद्यालय में आमन्त्रित किया गया। वे वातायन यूके की ऑनलाइन शृंखला 'स्मृति और संवाद' की अध्यक्ष हैं और 2023 में ही उन्हें 'वातायन अन्तरराष्ट्रीय शिक्षा सम्मान' से सम्मानित किया गया।
‘Women's Writings in India: Issues and Perspectives' विषय पर प्रिंसटन विश्वविद्यालय के दक्षिण एशियाई कार्यक्रम की डॉ. फ़ौज़िया फ़ारूक़ी के साथ मिलकर उन्होंने वेब लेक्चर शृंखला का संयोजन किया तथा ड्यूक यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम ‘Indian Literature of Marginalized Society' के अन्तर्गत आयोजित वक्तव्य शृंखला की अध्यक्ष के रूप में अपना सहयोग दिया।